कोटद्वार: भाजपा जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया,,,।

कोटद्वार: भाजपा जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया,,,।
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** भाजपा जिला मुख्यालय कोटद्वार में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम 2 लोगों को सक्रिय सदस्य बनाने होंगे और उस विधानसभा के कम से कम 50 लोग होंगे तभी वह पार्टी का सक्रिय सदस्य माना जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया की सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर-घर , गांव गांव जाकर आम लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सामान्य सदस्यता दिलानी है और आज के बाद प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होंगे जो अपने बूथ एवं अपनी विधानसभा के अंतर्गत कम से कम 100 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे वे ही सक्रिय सदस्य ही भविष्य में मंडल या जिला पदाधिकारी होंगे।

1 नवंबर से 5 नवंबर तक सक्रिय सदस्यों की जांच मंडल के सक्रिय सदस्यता अभियान के सहयोगी करेंगे तथा उसके बाद जिला कार्यालय में सदस्यता पत्रावली जिला अध्यक्ष को सौंपेंगे।

इस अवसर पर 500 से अधिक सदस्य बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं अनिल रावत पार्षद एवं उम्मेद सिंह बिष्ट को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल,जिला सह प्रभारी डॉक्टर जयपाल चौधरी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत, सह संयोजक मोहन सिंह नेगी, जंग बहादुर रावत, कोटद्वार विधानसभा के संयोजक गजेंद्र मोहन धस्माना, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी ऋषि कंडवाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, नवनीत राणा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, जिला उत्तर प्रभारी गजेंद्र रावत, आशीष रावत, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शांतनु रावत, शुभम रावत, विजय रावत, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, भाभर मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंगल मनोज पांथरी, कालागढ़ मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, रिखणीखाल मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, नैनीडांडा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी, स्वर्गआश्रम मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी, किरण काला, सुनीता कोटनाला, अनीता आर्य, बबीता सिंह, माणेश्वरी बिष्ट, विजय लखेरा, धर्मवीर गोसाई,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *