सतपुली नगर के वरिष्ठ समाज सेवी तथा उद्यमी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने खण्डारा गाँव स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर पर्यावरण का संदेश दिया,,,।

सतपुली/पौड़ी गढ़वाल *** सतपुली नगर के वरिष्ठ समाज सेवी तथा उद्यमी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने खण्डारा गाँव स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा जीवन का आधार पर्यावरण के प्रति सजगता, जागरुकता का संदेश दिया। ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने कहा कि आज जिस तरह पृथ्वी का तापमान बढ रहा है वह बेहद चिंता जनक है। वैज्ञानिकों की चेतावनी है कि यदि पृथ्वी का तापमान बढ़ा तो धु्वो की बर्फ तेजी से पिघलने लगेगी, सूखा, तो कहीं अतिवृष्टि होगी। कयी तटीय शहर जलमग्न होंगे। . ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने पर्यावरण जागरुकता को लेकर संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हैं तो जीवन है। हमारे धर्म ग्रंथों में पीपल वटवृक्ष आदि वृक्ष इसीलिए पूज्य हैं क्योंकि ये जीवन के पर्याय आक्सीजन गैस को बहुतायत मे रिलीज करते हैं। आज समय आ गया है की अधिक से अधिक वृक्ष रोपने का सघन अभियान चले। स्कूल कालेज, सडको के किनारे, ग्राम समाज जहाँ भी जगह उपलब्ध हो फलदार वृक्ष, पीपल वटवृक्ष आदि वृक्ष रोपित किए जाने चाहिए इसके लिए समाज से कर्मचारियों से एक स्वयं सेवी पर्यावरण संरक्षण सेना (स्वयं सेवक) का गठन हो तथा योग दिवस जैसे अभियान की तर्ज पर पर्यावरण दिवस एक आंदोलन की तर्ज पर मनाया जाना चाहिए।।