यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे एम्स ऋषिकेश, अस्पताल में भर्ती माँ का जाना हाल चाल,,,।
![यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे एम्स ऋषिकेश, अस्पताल में भर्ती माँ का जाना हाल चाल,,,।](https://k3india.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240616-WA0077-1024x768-1.jpg)
ऋषिकेश/उत्तराखंड*** उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एम्स ऋषिकेश पहुंच हैं। ख़बर है कि वह यंहा भर्ती अपनी माता सावित्री देवी का हाल चाल जानने पहुंचे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी शुक्रवार शाम को एडमिट हुई थी एम्स ऋषिकेश में आंख के इन्फेक्शन का उपचार करने पहुंची थी उसी दिन ऑपरेशन भी हो गया था।
कल ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी जी माँ को देखने एम्स गए थे।
वह एम्स के निजी वार्ड में भर्ती है। जिनसे मिलने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और सावित्री देवी के पुत्र योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। इस मौके पर उनके साथ सूबे के स्वाथ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र रावत , मेयर अनिता ममगाई ,यमकेश्वर विधायक रेनु बिष्ट, यमकेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल रावत भी मौजूद हैं।