कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद डबराल का गृह क्षेत्र यम्केश्वर में भव्य स्वागत,,,।

यमकेश्वर गढ़वाल *** कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद डबराल का गृह क्षेत्र यम्केश्वर में जिला अध्यक्ष बनने पर पहली बार आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष क्रांति कपरवाण का कस्याली, भिर्गु खाल, कांडी, ठांगर, बिथ्याणी, यम्केश्वर में भव्य स्वागत किया गया व कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया गया कि पार्टी में एक जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति को जो जिम्मेदारी दी है उसे निश्चित तौर पर भविष्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी, स्वागत समारोह के बाद संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय बिथ्याणी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई, जिला अध्यक्ष विनोद डबराल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उनके चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जिला अध्यक्ष विनोद डबराल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया । जाति प्रथा और इससे उत्पन्न होने वाले सामाजिक कुप्रभावों को लेकर देश में एक मजबूत आवाज उठाई थी। भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में भी बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सामाजिक, कानूनी तथा राजनीतिक क्षेत्र में भी देश व समाज के लिए अनेक महान कार्य किए। उन्होंने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बिथ्याणी सतेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान हरेंद्र रौथाण, मनोज सिंह मोहन सिंह, भूतपूर्व सैनिक शांति प्रसाद बडोला, जय बल्लभ उनियाल, नरोत्तम सिंह, रामचंद्र सिंह, सूर्य मोहन, कोमल सिंह, यतेंद्र सिंह, सतपाल रावत, विश्व प्रकाश नैथानी अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

