सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को एसएसपी पौड़ी द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दी गयी भावभीनी विदाई,,,।

सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को एसएसपी पौड़ी द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दी गयी भावभीनी विदाई,,,।
Spread the love

विदाई समारोह में अनुभवों को साझा कर पुलिस उपाधीक्षक प्रेमलाल टम्टा बोले – “साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे”।

आज दिनाँक 31.03.2023 को पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के पुलिस विभाग में ऐच्छिक सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आज शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा द्वारा क्षेत्राधिकारी लाईन के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुआयने के दिन सेवानिवृत के अन्तिम दिन भी अपनी सेवायें बड़ी उत्सुक्ता से दी गयी।

विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा प्रेमलाल टम्टा एवं अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।

प्रेम लाल टम्टा दिनाँक 10.05.1982 को आरक्षी पद पर भर्ती हुए, दिनाँक 06.01.1994 में मुख्य आरक्षी स0पु0 के पद पर पदोन्नत, दिनाँक 19.04.2002 को उपनिरीक्षक स0पु0 के पद पर पदोन्नत, दिनाँक 01.03.2013 को दलनायक के पद पर पदोन्नत तथा दिनाँक 28.01.2021 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। प्रेमलाल टम्टा को पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। प्रेमलाल टम्टा द्वारा लगभग 40 वर्ष 10 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में इनके द्वारा 39 वीं वाहिनी पीएसी मीर्जापुर, 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, 46 वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, आईआरबी द्वितीय, 31 वीं वाहिनी पीएसी उधमसिंह नगर, जनपद हरिद्वार तथा पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाए प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।

राजेन्द्र प्रसाद भट्ट दिनाँक 01.03.1986 को आरक्षी पद पर भर्ती हुए, दिनाँक 20.10.2010 में मुख्य आरक्षी स0पु0 के पद पर पदोन्नत हुए तथा दिनांक 17.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। । राजेन्द्र प्रसाद द्वारा लगभग 37 वर्ष अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में इनके द्वारा जनपद टिहरी, रूद्रप्रयाग, देहरादून तथा पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाए प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे है।

अपने वक्तव्य में प्रेमलाल टम्टा ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पडता है, परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है, उनके द्वारा पुलिस परिवार को अनुशासन में रहते हुये ईमानदारी से अपने कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रेरित किया गया।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.