राहुल गांधी के निलम्बन पर कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह,,,।

राहुल गांधी के निलम्बन पर कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह,,,।
Spread the love

कोटद्वार गढ़वाल *** कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के संसद सदस्यता से निलम्बन एवं मोदी सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये को लेकर आज भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। कांग्रेसजन स्थानीय मालवीय उधान में एकत्रित हुए और रघुपति राघव राजाराम गीत के साथ उपवास पर बैठे।
इस मौके पर कांग्रेस नेताऔ ने केन्द्र सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये की निन्दा करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है। सारी संस्थाऔ पर सरकार के कब्जा कर रखा है। ताजा उदाहरण राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त करना है। सारे विपक्षी दलों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर डराया धमकाया जा रहा है. जिसका डटकर मुकाबला किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा देश की सारी सम्पत्तियां अडानी को गलत तरीके से दे दी गई है। भ्रष्टाचार को उजागर करने वालौ को परेशान किया जा रहा है। सरकार का असली चेहरा जनता के सामने उजागर किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसवीर राणा. विजयनारायण सिंह. महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शकुन्तला चौहान, बलबीर सिंह रावत, महाबीर सिह रावत, पी0एल0 खन्तवाल. युवा कांग्रेस के रूपेन्दर नेगी, अमितराज सिंह, विनोद नेगी, राजा आर्य, प्रवेश रावत, गुड्डू चौहान, विपिन डोबरियाल, राकेश शर्मा, सुनिल सेमवाल, जितेन्द्र भाटिया, बिनीता भारती, गुरु चौधरी. जनक भाटिया सहित भारी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित थे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *