महाराष्ट्र से बड़ी खबर, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार,,,।

महाराष्ट्र से बड़ी खबर, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार,,,।
Spread the love

महाराष्ट्र *** महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
आपको बता दें पिछले दिनों सोशल मीडिया में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि वह अब राज्यपाल नहीं बने रहना चाहते हैं इसलिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह करेंगे कि उन्हें राज्यपाल पद से मुक्त कर दिया जाए ऐसे में आप उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है

महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है। इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वहीं बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *